GA4-314340326 हरिनाथ साहू समर्थकों सहित लोकहित अधिकार पार्टी में हुए शामिल

हरिनाथ साहू समर्थकों सहित लोकहित अधिकार पार्टी में हुए शामिल

लोकहित अधिकार पार्टी में शामिल होते हरिनाथ साहू व अन्य। 
 KANKE (RANCHI)। अरसंडे ब्लॉक स्थित गोकुल पैलेस में रविवार को लोकहित अधिकार पार्टी का राज्य स्तरीय कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर पूर्व वरीय भाजपा नेता हरिनाथ साहू अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ लोकहित अधिकार पार्टी में शामिल हुए। प्रदेश प्रभारी डाक्टर जगन्नाथ प्रसाद और प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने उनका तथा समर्थकों का पार्टी में स्वागत किया। हरिनाथ साहू ने कहा कि भाजपा में अंदरुनी भेदभाव है। नेताओं के अलग- अलग गुट हैं। हिंदुत्व और राष्ट्रवाद के नाम पर भाजपा लोकतंत्र को समाप्त कर देना चाहती है। उन्होंने कहा कि वे लोकहित अधिकार पार्टी के साथ लोकतंत्र को बचाने और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि हरिनाथ के पार्टी में आने से मजबूती मिलेगी। 

ये हुए पार्टी में शामिल 

पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता हरिनाथ साहू, विपेंद्रनाथ शाहदेव, भारतीय जनता मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्जुन चौधरी, प्रदेश युवा नाई संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजू ठाकुर, प्रदीप ठाकुर,मुकुल नायक, रामविलास साहू,आदित्य साहू, ब्रजकिशोर कुमार, नरेंद्र साहू, रुपाली मुण्डा, रेणु देवी, भाजपा ओबीसी मोर्चा कांके मंडल उपाध्यक्ष मुकेश प्रजापति, बलदेव साहू, मीना देवी, नेहा ठाकुर, बेनी साहू, रीना सिंह, सुमन महतो, सपना देवी, आशिक अंसारी, सावित्री देवी, सुनीता देवी, अनीता तिर्की,अरूण साहू, सुमन महतो, रीना मुण्डा, अनीता देवी,सुनीता मुंडा, महेश पाहन सहित दर्जनों लोग शामिल हुए।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी मोहम्मद अजहर आलम ने की।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم