GA4-314340326 रोहिनडीह महतो टोली में भारतमाला प्रोजेक्ट को लेकर रैयतों की भूखंड पर लगी पेड़ को काटा, रैयतों ने किया विरोध

रोहिनडीह महतो टोली में भारतमाला प्रोजेक्ट को लेकर रैयतों की भूखंड पर लगी पेड़ को काटा, रैयतों ने किया विरोध

काटी गई पेड़ को लोड करते
Angara (Ranchi) जबरन रैयत की भूखंड पर लगे पेड़ को एनएचएआई के द्वारा काटे जाने का रैयतों ने विरोध किया। सिकिदिरी थाना क्षेत्र के रोहिनडीह महतोटोली में रविवार की दोपहर में प्रस्तावित भारत माला प्रोजेक्ट के तहत बनाये जा रहे एक्सप्रेस-वे रोड निर्माण को लेकर निर्माण कंपनी के कर्मचारी पेड़ काटने पहुंचे। रैयत धनेश्वर महतो व जलेश्वर महतो के भूखंड पर लगे चार पेड़ को काट दिया गया। जैसे ही पेड़ों को काटे जाने की सूचना रैयतों को मिली तो सभी विरोध करने मौके पर पहुंचे। पेड़ काटने का विरोध किया। रैयतों को विरोध करता देख एनएचएआई के कर्मचारी मौके से पेड़ काटना छोड़कर चले गये। बाद में पुलिस लेकर घटनास्थल पहुंचे। रैयत मनीष महतो ने बताया कि हमने भारत माला प्रोजेक्ट निर्माण के लिए अपनी जमीन दी है। लेकिन हमारे भूखंड पर लगे पेड़ों का पैसा हमें नही मिला है। पहले पेड़ों के पैसा का भुगतान किया जाए इसके बाद ही पेड़ों की कटाई हो। एनएचएआई अवैध तरीके से पेड़ों को काट रहा है। बाद में काटे गये सभी लकड़ियों को ट्रेक्टर में लोड करके ले जाया गया। विरोध करने वाले रैयतों में शिबू महतो, धरमू महतो, शंभू महतो, बलकू महतो, चन्द्रशेखर महतो, सेवालाल महतो सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم