GA4-314340326 श्रम विभाग ने चलाया बाल श्रमिक विमुक्ति जागरूकता अभियान

श्रम विभाग ने चलाया बाल श्रमिक विमुक्ति जागरूकता अभियान

औचक निरीक्षण करते अधिकारी
Angara (Ranchi)  राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के तत्वाधान में शनिवार को श्रम विभाग के द्वारा बाल श्रमिक विमुक्ति व जागरूकता अभियान चलाया। पूरे जून माह में चरणबद्ध तरीके से यह अभियान चला। रांची रेलवे स्टेशन के आसपास के विभिन्न् होटलों, ढाबा व प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस अभियान में जिला श्रम अधीक्षक अविनाश कृष्ण, वाल्टर कुजूर, श्रम पर्वतन पदाधकारी खिजरी सुभाषचन्द्र मेहता शामिल थे। निरीक्षण के क्रम में बाल एवं किशोर श्रमिक नियमावली 2018 की जानकारी दी गई। इस अभियान में बचपन बचाओ आंदोलन की भी भागीदारी रही। लोगों से कहा गया कि बच्चें हमारे समाज व राष्ट्र के धरोहर है। इनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करना हम सभी का दायित्व है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم