GA4-314340326 ओबर के किसान करेंगे बगैर बिजली के पटवन

ओबर के किसान करेंगे बगैर बिजली के पटवन

किसानों को दिया गया सोलर पंप सेट
Angara (Ranchi)  नवागढ़ के ओबर में मंगलवार को उद्योगिनी संस्था के द्वारा सात किसानों के बीच सोलर युक्त सिंचाई पम्प का वितरण किया गया। 70 फीसदी अनुदान पर सिंचाई पंप का वितरण हुआ। वितरण नवागढ़ मुखिया भुवनेश्वर बेदिया ने किया। भुवनेश्वर बेदिया ने कहा कि सोलन पंप के मिलने से किसानों को बिजली नही रहने पर भी सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। इससे समय पर पटवन होगा, उपज बढ़ेगी व समय पर कृषि उत्पाद बाजारों तक पहुंचेगा। इस पहल से किसान स्वालंबी बनेंगे। उद्योगिनी संस्था के ब्लॉक कॉर्डिनेटर आशीष महतो ने बताया कि पूर्व में भी संस्था के द्वारा कृषि विकास व किसानों के स्वालंबन को लेकर अनेक कार्यक्रम चलाया गया है। बिजली के नही रहने पर भी किसान आसानी से खेतों की पटवन कर सकते है। पहले चरण में चार किसानों को सालर पंप सेट दिया गया है। भविष्य में इस योजना का लाभ अन्य किसानों को भी दिया जाएगा। ओबर की लाभुक किसान शांति देवी ने बताया कि भीषण गरमी में सोलर पंप सेट किसानों के लिए वरदान से कम नही है। इसका अच्छा से उपयोग करने की जरूरत है। अब सालोंभर खेतों में पटवन किया जा सकता है। इस मौके पर उद्योगिनी संस्था के ब्लॉक कॉर्डिनेटर आशीष महतो, समाजसेवी दिलीप मिर्धा, शांति देवी, संगीता, देवी वार्ड सदस्य गायत्री देवी, किसान सुमित्रा देवी, रुनी देवी, सोमरा बेदिया, सोहराय बेदिया, लखीचरण बेदिया, राजेन्द्र बेदिया सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم