GA4-314340326 राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने पुण्यतिथि पर धरती आबा को दी श्रद्धांजलि

राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने पुण्यतिथि पर धरती आबा को दी श्रद्धांजलि

श्रद्धा सुमन अर्पित करते राज्यसभा सदस्य
Angara (Ranchi) धरती आबा के पुण्यतिथि पर शुक्रवार को अनगड़ा मुख्यालय स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों का तांता लगा रहा। राज्यसभा सदस्य प्रो़. आदित्य प्रसाद साहू ने शुक्रवार को बिरसा पार्क अनगड़ा में भगवान बिरसा मुंडा के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा और उनके जैसे लाखों क्रांतिकारियों के बलिदान के बाद देश स्वतंत्र हुआ। बिरसा मुंडा क्रांति के प्रतीक है। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो, अमरनाथ चौधरी, सुनील साहू, रामनाथ महतो, सिरका मुखिया रौशनलाल मुंडा, दुर्गा पाहन, संजोती देवी, जलनाथ चौधरी, नीलकंठ चौधरी, रामकृष्ण चौधरी, जगेश्वर महतो, अघनू महतो, डा. रिझू नायक, विरेंद्र सिंह भोगता, शिबू मुंडा, विजय महतो, सुप्रेश महतो, सुरेश महतो, धर्मेन्द्र सिंह, अजय भोक्ता, सोहन मुंडा, सिकंदर अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे। इससे पूर्व टीएसी सदस्य जमल मुंडा, मुखिया सीमा देवी, लोकनाथ पाहन सहित कई लोगों ने भगवान बिरसा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم