GA4-314340326 रांची-पुरुलिया मार्ग का चौड़ीकरण कर फोरलेन बनाया जाए: डॉ. राकेश किरण महतो

रांची-पुरुलिया मार्ग का चौड़ीकरण कर फोरलेन बनाया जाए: डॉ. राकेश किरण महतो

डॉ. राकेश किरण महतो
Angara (Ranchi)  कांग्रेस पार्टी के रांची जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) डॉ. राकेश किरण महतो ने शुक्रवार को सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर रांची-पुरुलिया मुख्य सड़क का जल्द चौड़ीकरण कर फोरलेन बनाने की मांग की। डा. महतो ने अपने पत्र में मुख्यमंत्री को अवगत करवाया है कि रांची- पुरुलिया रोड का चौड़ीकरण नहीं होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है एवं आये दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। जबकि पिछले कुछ वर्षों में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया, झालदा, तुलीन तथा रांची जिला के मुरी, सिल्ली, जोन्हा, अनगड़ा, टाटीसिलवे एवं नामकुम को राजधानी से जोड़ने वाली इस सड़क पर वाहनों के आवागमन में कई गुणा बढ़ोतरी हुई है। रोड में लोड बढ़ गया। जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم