GA4-314340326 आजसू संगठन की मतबूती का हर प्रयास सुदेश महतो को मजबूत करेगा

आजसू संगठन की मतबूती का हर प्रयास सुदेश महतो को मजबूत करेगा

आजसू की बैठक में शामिल कार्यकर्ता
angara(ranchi)  जोन्हा के गुड़ीडीह स्थित वनविश्रामागार में रविवार को आजसू पार्टी के ग्राम प्रभारियों की बैठक रामसिंह मुंडा की अध्यक्षता में हुई। संचालन महेंद्र महतो ने किया। मुख्य अतिथि केंद्रीय सचिव सह अनगड़ा पूर्वी के जिला परिषद सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा थे। बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। राजेंद्र शाही मुण्डा ने कहा 10 जून से पूर्व हर हाल में ग्राम प्रभारी, चूल्हा प्रमुख का नवीनीकरण कार्य कर लें। कार्यकर्ता ही पार्टी के मजबूत स्तंम्भ है। संगठन को मजबूत बनाने का किया गया हर एक प्रयास सुदेश कुमार महतो के नेतृत्व को मतबूत करेगा। सर्वसम्मति से महेंद्र महतो को ग़ड़ीडीह पंचायत का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र भोगता, सज्जाद आलम, प्रखंड महासचिव विक्रम हजाम्, प्रखंड उपाध्यक्ष विजय उरांव, मोहन महतो, भावेश महतो, ओमप्रकाश महतो, शंभूनाथ महतो, दुबराज महतो, दिनेश महतो, जूलियस मिंज, विमल लोहरा, भानु भोगता, कालीचरण महतो, बलराम मुंडा, बुद्धेश्वर अहीर, दीनदयाल बेदिया, रवि लोहरा, जंगल महतो, प्रकाश एक्का, सुरेश कच्छप, संदीप मुंडा, बबलू अंसारी सहित अन्य उपस्थित। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم