GA4-314340326 बेंती में निर्माणाधीन उप स्वास्थ्य केन्द्र में बरती जा रही अनियमितता को लेकर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

बेंती में निर्माणाधीन उप स्वास्थ्य केन्द्र में बरती जा रही अनियमितता को लेकर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

घटिया निर्माण का विरोध करते ग्रामीण
Angara (Ranchi)  बेंती गांव में निर्माणाधीन उप स्वास्थ्य केन्द्र में बरती जा रही अनियमितता को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने निर्माण कार्य स्थल में विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का नेतृत्व ग्रामप्रधान कमलाकांत मुण्डा कर रहे थे। आरोप है कि निर्माण कार्य में व्यापक अनियमितता बरती जा रही है। घटिया स्तर के ईट व सरिया का उपयोग किया जा रहा है। टाईबीम निर्माण भी घटिया स्तर का किया गया है। पानी का पटवन भी ठीक नही है। ग्रामीणों ने कहा कि निर्माण कार्य में सुधार नही लाया गया तो निर्माण कार्य को बंद करा दिया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में बीसा के उपमुखिया संजय भोगता, पंसस मानेश्वर मुण्डा, वार्ड सदस्य ईमा देवी, राजो देवी, सालिकराम पाहन, राजु मुण्डा, विजय मुण्डा, गंधिया करमाली, सलूवा करमाली, बानेश्वर मुण्डा, बनु बेदिया, सुरेन्द्र करमाली, बालकराम मुण्डा, चन्दन भोगता, गोकुल करमाली, राजेन्द्र मुण्डा, मंगल भोगता, अजय कुमार करमाली सहित अन्य उपस्थित थे।  

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم