GA4-314340326 Big Breaking: हथेली पर आई लव यू टू पंचानन... लिखकर प्रेमिका झूल गई फांसी पर

Big Breaking: हथेली पर आई लव यू टू पंचानन... लिखकर प्रेमिका झूल गई फांसी पर

 

पेड़ की डाली से टंगे शव को उतारती पुलिस।
अनिल कुमार चौधरी /Angara (Ranchi) सिकिदिरी थाना क्षेत्र के लाधुप टुंगरी के पास पलाश के पेड़ से लटकती एक अज्ञात युवती का शव सिकीदिरी थाना की पुलिस ने गुरुवार की सुबह 9 बजे बरामद की। युवती के शव की पहचान नही हो पाई है। मृतका की उम्र करीब 20 से 25 साल बताई जा रही है। बताया जाता है कि प्रेम प्रसंग में युवती ने आत्महत्या की है। युवती के हथेली में आई लव यू पंचानन लिखा हुआ है। शव के पास मृतका का बैग व मोबाइल पड़ा मिला। बैग में पंचानन का मोबाइल नंबर लिखा हूं है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया। शव को पेड़ से उतारने में मुखिया राजेन्द्र बेदिया ,प्रकाश यादव,कृष्णा मुंडा, सूरज मुंडा, उपेंद्र महतो, बिहारी महतो आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा। सि किदिरी थाना की पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है।

वीडियो देखिए: 


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم