GA4-314340326 झारखंड सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफा आजसू पार्टी ने अनगड़ा प्रखंड मुख्यालय में हल्ला बोला

झारखंड सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफा आजसू पार्टी ने अनगड़ा प्रखंड मुख्यालय में हल्ला बोला

 

अनगड़ा प्रखंड मुख्यालय में हल्ला बोलते आजसू कार्यकर्ता
angara(ranchi) आजसू पार्टी ने शुक्रवार को झारखंड सरकार की जनविरोधी नीतियों व अनगड़ा प्रखंड व अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्ला बोला। अनगड़ा डाकबंगला से जुलूस के शक्ल में आजसू कार्यकर्ता प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। व प्रखंड मुख्यालय को घेरकर हल्ला बोल अभियान चलाया। इसका नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो कर रहे थे। मुख्य अतिथि केन्द्रीय सचिव सह जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा, विशिष्ट अतिथि पूर्व विस प्रत्याशी पारसनाथ उरांव, जिला प्रवक्ता रौशनलाल मुण्डा, पिछले चुनाव में प्रत्याशी रहे रामधन बेदिया व जिला उपाध्यक्ष प्रकाश लकड़ा, जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह भोगता, नामकुम उपप्रमुख वीणा देवी, पूर्व जिला परिषद सदस्य फूलकुमारी देवी थी। 

हल्ला बोल के बाद बीडीओ को सौंपा 15सूत्री मांगपत्र 

जुलूस में शामिल आजसू कार्यकर्ता
कार्यक्रम में आजसू नेताओं ने लालफीताशाही के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। प्रदर्शन के बाद अनगड़ा बीडीओ उत्तम प्रसाद को 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। मांग पत्र में जमीन संबंधित आनलाइन इंट्री करने, इसमें सुधार करने, कार्य प्रणाली में पारदर्शिता रखने, विकास योजनाओं में भ्रष्टाचार खत्म करने, मनरेगा योजनाओं में मची लूट-खसोट की जांच कराने सहित अन्य मांग शामिल है। प्रखंड कार्यालय के क्रियाकलापों के खिलाफ हल्ला बोलने वालों में मुख्य रूप से जलनाथ चौधरी, राजकिशोर महतो, धर्मेन्द्र सिंह, मंदरा मुंडा, जयशंकर पाहन, ज्योतिष महतो, प्रकाश चौधरी, राजेश पाहन, अमर सिंह मुंडा, विक्रम ठाकुर, धर्मदेव रजवार, अजीत महतो, सरिता उरांव, किशुन महतो, अर्जुन राम, साहेबराम महतो, मुजफ्फर आलम, अनिता देवी, सुनीता देवी, इरफान अंसारी, संजय महतो, अजीत महतो, पारसनाथ महतो, योगेन्द्र महतो, अनिल मुण्डा, वासुदेव गोस्वामी सहित अन्य उपस्थित थे।

वीडीओ देखे:

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم