GA4-314340326 अनगड़ा में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली

अनगड़ा में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली

 

बाइक रैली में शामिल भाजपा कार्यकर्ता
Angara (Ranchi)  भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने रविवार को केंद्र को मोदी सरकार नौ साल बेमिसाल को लेकर बाइक रैली निकाली। बीसा पंचायत सचिवालय से निकली बाइक रैली महेशपुर अनगड़ा होते हुए गोंदली पोखर पहुंची। यहां से रैली अनगड़ा गेतलसूद नवागढ़ होते हुए खभावन बाजार पहुंची। यहां पर यह सभा मे तब्दील हो गई। बाइक रैली का नेतृत्व भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव मुंडा कर रहे थे। बीसा में बाइक रैली को भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो व भाजपा अनगड़ा मंडल अध्यक्ष रामनाथ महतो ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली में मानेश्वर मुंडा, बुधराम बेदिया, संतोष महतो, अजय करमाली, रोहित बेदिया, संजय भोगता, हर्षनाथ भोगता, बन्नू बेदिया, मनमोहन भोगता, विनय महतो, मंगल भोगता, सोहन बेदिया, नागेश्वर महतो, विश्वनाथ मिश्रा सहित अन्य उपस्थित थे। 


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم