|
टिफिन लेकर जुटे भाजपा कार्यकर्ता |
angara(ranchi) गोंदलीपोखर में रविवार को भाजपा कार्यकर्ता अपने अपने घरों से टिफिन लेकर पहुंचे। और बैठक कर मिशन 2024 की तैयारी की चर्चा की। टिफिन बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार महतो ने की।
मुख्य अतिथि खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, जिला मिडिया प्रभारी रामसाय मुण्डा व अनगड़ा मंडल अध्यक्ष रामनाथ महतो थे। बैठक के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने अपने साथ लाये टिफिन को बदल बदलकर भोजन किया। रामकुमार पाहन ने बताया कि भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के टिफिन बैठक का आयोजन किया गया है। इससे एक ओर आपस में प्रेम, स्नेह बढ़ता है वही दूसरी तरफ पार्टी द्वारा दिये गये लक्ष्य के प्रति सकारात्मक उर्जा के साथ काम करने की प्रेरणा मिलती है। मिशन 2024 को लेकर भाजपा कार्यकर्ता लगातार काम कर रहे है। जनता को भाजपा के नीति सिद्धांत की जानकारी दी जा रही है। हेमंत सरकार के जनविरोधी नीतियों के बारे में बताया जा रहा है। बैठक में मुख्य रूप से कार्यक्रम प्रभारी कामेश्वर सिंह, वरीय नेता अजय महतो, रितेश उरांव, पिंटू सिंह, नवीन कुमार, सुनील महतो, राजेंद्र महतो, दुर्गा महतो, धनीराम महतो, युवा नेता राजू प्रमाणिक, जगेश्वर महतो, हिमांशु शेखर चौधरी, अमित मिश्रा, विष्णु महतो, विशेश्वर महतो, गाजू महतो सहित अन्य शामिल थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.