|
जोन्हा निवासी मृतका मंजू देवी |
Angara (Ranchi) अनगड़ा थाना क्षेत्र के गुड़ीडीह रेलवे ट्रेक के पास मिली अज्ञात महिला के शव की मंगलवार को पहचान कर ली गई। शव की पहचान जोन्हा स्कूल मोड़ निवासी अजीत साहू मूर्तिकार की पत्नी मंजू देवी(37) के रूप में की गई। अजीत साहू मूल रूप से सिल्ली थाना क्षेत्र के बसंतपुर का रहनेवाला है। अनगड़ा थाना की पुलिस ने सोमवार की शाम में गुड़ीडीह रेलवे ट्रेक से अज्ञात महिला का शव बरामद किया था। स्वजनों ने पुलिस को बताया कि मंजू मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। और उसका इलाज कांके के किसी चिकित्सक सक चल रहा था। सोमवार को वह अपने घर से 12 बजे निकली थी। शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.