|
जर्जर हुआ चमघटी रेचद मार्ग |
Angara (Ranchi) राजाडेरा पंचायत का चमघटी-रेचद मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो गया। पिछले दो दशक से इस मार्ग का मरम्मतीकरण नही हुआ है। राजाडेरा पंचायत की एक बड़ी आबादी इस मार्ग के किनारे निवास करती है। रांची-मुरी मार्ग के चमघटी से यह मार्ग रेचद कुम्हार टोली, खजूर टोली, जींतूबेड़ा, बहिरा टोली होते हुए खेरवा कोचा, शासन बेडा से तिरला कोचा तक लंबी है। लेकिन जर्जर सड़क के कारण आये दिन दुर्घटना होती रहती है। सड़क में नुकीले बोल्डर निकल आया है। बड़े बड़े खतरनाक जानलेवा गडढे बन गया है। आवागमन में लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
मार्ग का जल्द शुरू करें मरम्मतीकरण नही तो किया जाएगा आंदोलन: प्रकाश लकड़ा |
आजसू पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश लकड़ा |
आजसू पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश लकड़ा ने बुधवार को उक्त मार्ग का निरीक्षण किया। प्रकाश लकड़ा ने बताया की इस मार्ग के किनारे निवासी करनेवाली बड़ी आबादी गरीब आदिवासी समाज की है। प्रतिदिन रोजगार के लिए रांची जाते है। लेकिन सड़क के जर्जर होने से समय पर कार्यस्थल पर नही पहुंचने से अनेकों बार बैरंग लौटना होता है। जिससे भूखे पेट रहना पड़ता है। कई बार अपने स्तर से इस मार्ग को बनाने के लिए विभागीय प्रयास किया। व्यक्तिगत रूप से स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी। लेकिन समस्या बनी हुई है। सरकार ने जल्द ही इस मार्ग का मरम्मतीकरण शुरू नही किया तो आंदोलन किया जाएगा।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.