GA4-314340326 कांग्रेस के रांची जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो ने अपने खर्च से कराई गोमदा नहर की मरम्मत

कांग्रेस के रांची जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो ने अपने खर्च से कराई गोमदा नहर की मरम्मत

डॉ. राकेश किरण महतो के प्रयासों से हुई नहर की मरम्मत
Rahe (Ranchi)  कांग्रेस कमेटी राहे के आग्रह पर रांची जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो ने अपने निजी खर्च पर शनिवार को राहे प्रखंड की डोकाद पंचायत स्थित क्षतिग्रस्त मुख्य नहर का जीर्णोद्धार कार्य कराया। पिछले दिनों स्थानीय किसानों ने इस समस्या से प्रखंड कांग्रेस कमेटी के माध्यम से जिलाध्यक्ष को अवगत कराया था। गोमदा-चैनपुर नहर को जेसीबी से पानी बहने लायक बनाया गया है। नहर मरम्मत होने से किसानों को कुछ राहत होगी। राकेश किरण महतो ने बताया कि उनके थोड़े से प्रयास से अगर हजारों किसान परिवार को लाभ पहुंचता है, तो खुशी होगी। किसान खुश होंगे, तो देश खुश होगा। मेरा प्रयास है कि जनता के दुख श-दर्द का साथी बन सकूं। राजनीति नहीं जनसेवा करने निकला हूं। नहर मरम्मत के दौरान प्रखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदीप गोस्वामी, त्रिलोचन महतो, कृष्ण चटर्जी, राजेश्वर सिंह, कृष्णा अहीर, भुपाल महतो एवं प्रभाकर मिश्रा आदि मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم