GA4-314340326 गांवों के विकास से ही राज्य का विकास संभवः सुदेश

गांवों के विकास से ही राज्य का विकास संभवः सुदेश

सम्मेलन को संबोधित करते सुदेश महतो।

Namkum (Ranchi):  सिदरौल के ब्लेस बैंक्वेट हॉल में बुधवार को आजसू पार्टी का प्रखंडस्तरीय कार्यकर्ता मिलन समारोह हुआ। अध्यक्षता पार्टी के वरीय जिला उपाध्यक्ष प्रकाश लकड़ा ने की। मुख्य अतिथि आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने कहा कि राज्य के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं स्वयं सहायता समूह चलाकर स्वावलंबी बन अपने बच्चों को बेहतर ढंग से शिक्षा देने का प्रयास कर रही हैं। लेकिन, इसे और मजबूत करना होगा। क्योंकि, जब तक गांवों का विकास नहीं होगा, तब तक देश का विकास संभव नहीं है। सम्मेलन के दौरान कई लोगों को सुदेश महतो ने माला पहनाकर पार्टी में शामिल किया। मंच संचालन रौशन मुंडा, जितेंद्र सिंह, प्रकाश लकड़ा, राजू नायक व पारसनाथ उरांव ने किया।

इनकी रही उपस्थिति 

सम्मेलन में अनगड़ा जिप सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा, वरिष्ठ नेता जितेंद्र सिंह, रांची जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, पूर्व प्रत्याशी पारसनाथ उरांव, पूर्व जिप सदस्य फूलकुमारी देवी, प्रकाश चैधरी, जिला सचिव राजू नायक, वरीय उपाध्यक्ष जलनाथ चैधरी, मुकेश नायक, कुदरत शेख रांची सचिव मुकेश नायक, प्रदीप जायसवाल, संजीव कुमार सिंह, काशीनाथ महतो, राजेंद्रकांत महतो, जॉन तिग्गा आदि उपस्थित थे।

Development of the state is possible only through the development of villages: Sudesh

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم