|
दिव्यांग संजय बेदिया अपने घर के पास। |
Angara (Ranchi) एक छोटा जंगली हाथी ने शुक्रवार की रात में बीसा के बेंती निवासी दिव्यांग युवक संजय बेदिया के घर को ध्वस्त कर दिया। हाथी संजय के घर के अंदर कीचन में घुस गया। और यहां पर रखा धान सहित अन्य अनाज को खा गया। इसके बाद गोविन्द मुण्डा व चुरू मुण्डा के घर का दरवाजा तोड़ दिया। इसी बीच ग्रामीणों के हो हल्ला से हाथी भागा। भाजपा नेता सत्यदेव मुण्डा व पंसस मानेश्वर मुण्डा, गंधिया करमाली, सलुवा करमाली पीड़ीत परिवार से मिले। सत्यदेव मुण्डा ने सरकार से हाथियों को खदेड़ने की मांग की है। अभी भी हाथी बेंती पैना पहाड़ के जंगल में है। दो गुटों में हाथी बंटा हुआ है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.