GA4-314340326 जेके पोली पलास्ट बेड़वारी के कर्मचारी ने युवक पर किया जानलेवा हमला

जेके पोली पलास्ट बेड़वारी के कर्मचारी ने युवक पर किया जानलेवा हमला

घायल मुन्ना साहू 
angara(ranchi)  बेड़वारी आईटीआई के समीप रहनेवाले मुन्ना साहू (44) के उपर शुक्रवार को जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमला का मुन्ना के घर के बगल में स्थित जेके पोली पलास्ट के प्रबंधन के कर्मचारी मृत्युंजय कुमार ने किया। मुन्ना के सिर में दावली से हमला किया गया। घटना के समय मुन्ना व मृत्युंजय के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी गुस्से में मृत्युंजय ने मुन्ना के सिर पर दावली से हमला कर दिया। मुन्ना के सिर पर गंभीर चोटें आयी है। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने जेके पोली प्लास्ट फैक्टरी का घेराव कर दिया। मौके पर पहुंचे सदल-बल पहुंचे अनगड़ा थाना के दारोगा धर्मेन्द्र गिरी के समझाने बुझाने पर मामला शान्त हुआ। घायल मुन्ना का इलाज स्वर्णरेखा अस्पताल टाटीसिलवे में चल रहा है। मुन्ना के दिए बयान पर अनगड़ा थाना की पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चला रही है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم