|
भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार महतो |
angara(ranchi) मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल को भाजपा विधायक दल का नेता व झारखंड का नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने पर
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जैलेन्द्र कुमार महतो ने बधाई दी है। जैलेन्द्र कुमार महतो ने बताया कि झारखंड की हेमंत सरकार ने जानबूझकर बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता नही दी। इससे एक गलत पंरपरा का शुरूआत हुआ है। जेपी भाई पटेल को नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने से जनहित के मुददों को मुखरता के साथ सदन में रखा जाएगा। साथ ही वे जनता की आवाज बनेंगे। इसके अलावा पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुण्डा, रामनाथ महतो, सुनील महतो, सुजीत कुमार, सत्यपाल राउत, रमण कुमार, जगेश्वर महतो, राजेन्द्र चौधरी आदि ने अपनी अपनी शुभकामनाएं दी है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.