|
चैंपियन टीम के साथ अतिथि |
Sonahatu (Ranchi) सोनाहातू- शिक्षा विभाग द्वारा संचालित प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट में 17 वर्षीय बालिका वर्ग में कस्तूरबा बालिका विद्यालय की टीम ने एसएस हाई स्कूल की टीम को एक गोल से पराजित ओर चैम्पियंस बना। 14 वर्षीय बालक वर्ग के मैच में मिडिल स्कूल लांदुपडीह ने मिडिल स्कूल बांकु को हरा कर विजेता बना। 17 वर्षीय बालक वर्ग में हाई स्कूल दुलमी-बोंगदार ने हाई स्कूल जामुदाग को हरा कर चैम्पियंस बना। विजेता तीनों टीम जिला स्तरीय मुकाबला में प्रखंड का प्रतिनिधित्व करेगी। टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रमुख विक्टोरिया देवी, थाना प्रभारी सतीश वर्णवाल , बीईओ विमलकांत झा ने संयुक्त रूप में उद्घाटन किया। टूर्नामेंट में बीपीओ प्रवीण कुमार, खेल शिक्षक बिंदेश्वर महतो, विपिन गाड़ी, उप प्रमुख प्रतिनिधि निशिकांत गोंझु, गोपाल ठाकुर ,अनिल लोहरा, प्रतिमा कुमारी, राकेश प्रियदर्शी शंभू शरण सिंह आदि मौजूद थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.