GA4-314340326 सिल्ली विधायक की पहल पर सोनाहातू में जलसंरक्षण को लेकर चेकडैम का जीर्णोद्धार शुरू

सिल्ली विधायक की पहल पर सोनाहातू में जलसंरक्षण को लेकर चेकडैम का जीर्णोद्धार शुरू

चेकडैम का जीर्णोद्धार शुरू
Sonahatu (Ranchi) सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो के पहल पर क्षेत्र के पुराने जलाशयों को संरक्षित करने के महाभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि तारणी सिंह मुंडा, संजय महतो ओर सुषेन प्रामाणिक ने सोनाहातू स्थित जीर्ण-शीर्ण हो चुके चेकडैम का जिर्णोद्धार कार्य का शुरुआत विधिवत पूजन कर  किया। मौके पर तारणी सिंह मुंडा ने कहा कि जल संकट को देखते हुए विधायक ने पुराने जलाशयों को संरक्षित करने का अभियान चलाया है। विधानसभा क्षेत्र के पुराने जलाशयों को साफ सफाई कर जल संरक्षण का कार्य किया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि जल संरक्षण एक अनिवार्य आवश्यकता है क्योंकि वर्षाजल हर समय उपलब्ध नहीं रहता अतः पानी की कमी को पूरा करने के लिये पानी का संरक्षण आवश्यक है। मौके पर सुधीर सिंह मुंडा, सत्यवान मुंडा, मुची मुंडा, विजय मुंडा, चैती देवी, फुलमनी देवी, संजोती देवी, सावित्री देवी, संजय मुंडा आदि मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم