|
चैंपियन जोन्हा की टीम |
angara(ranchi) खेलो झारखंड को लेकर खेली जा रही दो दिवसीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबाल का शनिवार को फाइनल मैच खेला गया।
अनगड़ा प्रखंड मुख्यालय मैदान में खेले गये अंडर-17 बालक वर्ग का चैंपियन प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय जोन्हा की टीम चैंपियन बनी। जोन्हा ने गेतलसूद उच्च विद्यालय को पेनाल्टी में हराया।
अंडर-17 बालिका वर्ग में उच्च विद्यालय बानपुर विजेता बनी। बानपुर ने गेतलसूद को पेनाल्टी में हराया।
अंडर-14 बालक वर्ग की विजेता मध्य विद्यालय जरगा रही। जरगा ने मध्य विद्यालय ईद को 2-0 से हराया। तीनों टीमों को विजेता कप दिया गया। तीनों टीमें जिला स्तरीय टुर्नामेंट में अनगड़ा प्रखंड का प्रतिनिधित्व करेगी। आयोजन को सफल बनाने में बीइइओ भरोसी मुण्डू, बीपीओ पंकज तिर्की, संयोजक प्रदीप कुमार महतो, विवेक कुमारी, रतनी तिर्की, तसिया नाग, कमला एक्का, दिलीप महतो, उमेश शर्मा, नौशाद अहमद, अरविंद महतो, दीपक कच्छप आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.