GA4-314340326 अनगड़ा के सिमलिया निवासी सोनेलाल महतो बने कुरमी विकास मोरचा के रांची जिलाध्यक्ष

अनगड़ा के सिमलिया निवासी सोनेलाल महतो बने कुरमी विकास मोरचा के रांची जिलाध्यक्ष

सोनेलाल महतो को बधाई देते 
angara(ranchi) अनगड़ा के सिमलिया निवासी सोनेलाल महतो को रविवार को कुरमी विकास मोरचा का रांची जिलाध्यक्ष बनाया गया। गंगा होटल कचहरी रांची में आयोजित मोरचा की बैठक में उक्त निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता केन्द्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार ने की। बैठक में केन्द्रीय व जिला कमिटि के सदस्य शामिल थे। निर्णय सर्वसम्मति से हुआ। एक पखवाड़ा के अंदर सोनेलाल महतो को अपनी जिला कमिटि के विस्तार करने का निर्देश दिया गया। 

कुरमी समाज की आवाज बनूंगा: सोनेलाल महतो
नवमनोनीत जिलाध्यक्ष सोनेलाल महतो
सोनेलाल महतो ने बताया कि कुरमी विकास मोरचा के वरीय अधिकारियों ने मुझपर जो दायित्व सौंपा है उसपर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। पूरा प्रयास होगा की कुरमी समाज की समस्याओं की आवाज बन सकूं। जल्द ही पूरे जिला में कुरमी बहुल गांवों का दौरा कर कमिटि का अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से केन्द्रीय प्रधान महासचिव रामपोदो महतो, सखीचन्द महतो, ओमप्रकाश महतो, नरेश महतो, ड़बलू महतो, अनिल महतो आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم