GA4-314340326 सुदेश कुमार महतो ने निजी खर्च पर लगवाया समरसेबल, एक माह बाद पेयजल आपूर्ति शुरू

सुदेश कुमार महतो ने निजी खर्च पर लगवाया समरसेबल, एक माह बाद पेयजल आपूर्ति शुरू

नया समरसेबल मशीन लगाते
angara(ranchi) एक माह से गंभीर पेयजल संकट झेल रहे बरवादाग पंचायत के तोड़ांग गांव में शनिवार को पेयजल आपूर्ति शुरू हो गई। सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो की पहल पर नया समरसेबल मशीन लगाकर गांव में पेयजल आपूर्ति शुरू हुई। एक माह पूर्व गांव की इस टंकी का समरसेबल मशीन की चोरी हो गई थी। पेयजल आपूर्ति बंद होने से ग्रामीणों को काफी समस्या हो रही थी। समरसेबल मशीन लगाने को लेकर ग्रामीणों ने अनेकों बार विभागीय अधिकारियों से संपर्क किया। लेकिन कोई कारवाई नही हुआ। बाद में इसकी जानकारी सुदेश कुमार महतो को दी गई। तत्काल सुदेश कुमार महतो ने निजी खर्च पर नया समरसेबल मशीन व पाइप सेट खरीदकर पेयजल आपूर्ति शुरू कराया। पेयजल आपूर्ति शुरू होने से ग्रामीण काफी खुश है। इस मौके पर आजसू के बरवादाग पंचायत अध्यक्ष राजेन मुंडा, वार्ड सदस्य पुनीत कुजूर, चूल्हा प्रमुख करमा उरांव, बहादुर लोहरा, दिलीप उरांव, दानियल लकड़ा, बबलू अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم