GA4-314340326 महेशपुर जंगल में दस हजार पौधा रोपा गया, कुल पचास हजार पौधा रोपा जाएगा

महेशपुर जंगल में दस हजार पौधा रोपा गया, कुल पचास हजार पौधा रोपा जाएगा

पौधरोपण का शुभारंभ करते मुखिया रौशनलाल मुण्डा
angara(ranchi)  वनविभाग के द्वारा शनिवार को महेशपुर जंगल में दस हजार पौधा रोपा गया। कुल पचास हजार पौधा रोपा जाएगा। इसका उदघाटन मुखिया रौशनलाल मुण्डा ने की। रौशनलाल मुण्डा ने कहा कि आज से पचास हजार पौधा रोपे जाने का शुभारंभ किया जा रहा है। पौधा रोपकर ही हम अपने जंगल को बचा सकते है। और जंगल की सुरक्षा पर ही मानव जीवन का अस्तित्व टिका है। अनगड़ा वनपाल नितिन गुप्ता ने बताया कि महेशपुर जंगल में पचास हजार पौधा रोपा जा रहा है। इसमें सभी प्रकार के पौधे लगाया जा रहा है। आज से दस हजार पौधा रोपकर अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष मुश्ताक खान, बिरसा लोहरा, सेवाराम महतो, विजय मुण्डा, छोटे महतो, बेनीलाल महतो सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم