|
शिलान्यास करते रंगबहादुर महतो |
Rahe (Ranchi) राहे प्रखंड के अम्बाझरिया पंचायत के सुअरमारा सरदार टोली में विधायक सुदेश महतो के निर्देशानुसार वाचनालय भवन का शिलान्यास ग्रामीणों के उपस्थिति में संयुक्त रूप में किया गया। मौके पर आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष रंगबहादुर महतो, महिला अध्यक्ष मीरा देवी, जेएसएस अध्यक्ष जलेश्वर महतो, प्रभारी राजू महतो, पंचायत समिति सदस्य छोटन मुंडा, करम सिंह मुंडा, ग्रामप्रधान कन्दरू मुंडा, त्रिभुवन साव, सुमन सरदार, वीरेंद्र सरदार आदि मौजूद थे। ज्ञात हो कि सोमवार को गांव में विधायक सुदेश महतो ने ग्रामीणों के साथ बैठक किये थे। बैठक में ग्रामीणों ने वाचनालय भवन का मांग किया था। ग्रामीणों के मांग को तत्काल मानते हुये वाचनालय भवन निर्माण की स्वीकृति दिये थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.