GA4-314340326 विश्व हिंदू परिषद अत्याचार से लड़ने के लिए महिलाओं को देगी ट्रेनिंग

विश्व हिंदू परिषद अत्याचार से लड़ने के लिए महिलाओं को देगी ट्रेनिंग

बैठक में शामिल महिलाएं और विहिप के पदाधिकारी।

Namkum (Ranchi): बरगांवा के विन्दनी इन्क्लेव में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद की बैठक हुई। अध्यक्षता महावीर मंडल नारी सेना की अध्यक्ष शारद सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष  कैलाश केशरी, प्रांत प्रचार-प्रसार मंत्री राकेश कुमार, समाजसेवी बिकु सिंह, शारदा सिंह उपस्थित थे। बैठक में कई महत्वपूर्ण चर्चा हुई। मुख्य रूप से महिलाओं, युवतियों  और छात्राओं पर बढ़ते अत्याचारों को देखते हुए उन्हे आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया। साथ ही, उन्हें एकजुट होने और स्वावलंबी बनाने पर भी जोर दिया जाएगा। बैठक में सरोज कुमारी, सरोज देवी, सरस्वती देवी, मिनी तिर्की, बेबी देवी, प्रभावती, आशा लता आदि उपस्थित थीं।

Vishwa Hindu Parishad will give training to women to fight atrocities

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم