GA4-314340326 भाजपा ने गोंदलीपोखर में निकाली तिरंगा यात्रा

भाजपा ने गोंदलीपोखर में निकाली तिरंगा यात्रा

 

तिरंगा बाइक रैली में शामिल भाजपा कार्यकर्ता
angara(ranchi)  भाजपा अनगड़ा मंडल के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर गोंदलीपोखर में तिरंगा यात्रा निकाला गया। इसका नेतृत्व मंडल अध्यक्ष रामनाथ महतो कर रहे थे। तिरंगा यात्रा में काफी संख्या में बाइक सवार शामिल हुए। इस दौरान धरती आबा बिरसा मुंडा, शहीद निर्मल महतो, शहीद राजकुमार महतो एवं शहीद हरखनाथ महतो के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। मौके पर जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुण्डा, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, अजय महतो, सांसद प्रतिनिधि कामेश्वर महतो, रितेश उरांव, राजेन्द्र महतो, सुनील महतो, राजेश मिश्रा, रामचरण पाहन, संतोष महतो, अजय सिंह भोगता, सुरेश महतो, विश्वनाथ मिश्रा, गौरीशंकर मुंडा, मानेश्वर मुंडा, अजय करमाली, रोहित बेदिया, परमेश्वर महतो जी, धनीराम महतो सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم