GA4-314340326 आजसू पार्टी के आधार स्तम्भ है चूल्हा प्रमुख: जयपाल सिंह

आजसू पार्टी के आधार स्तम्भ है चूल्हा प्रमुख: जयपाल सिंह

आजसू पार्टी की चूल्हा प्रमुख के सदस्य 
Silli (Ranchi)  सिल्ली प्रखंड के पतराहातु पंचायत के घाघरा एवं गोड़डीह पंचायत के गोड़ाडीह व बाम्हणी गांव में मंगलवार को चूल्हा प्रमुखों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, श्रीधर महतो, सुभाष महतो पुर्व मुखिया डबलु महली, शिव शंकर प्रसाद  समेत आजसू पार्टी के ग्राम प्रभारी शामिल हुए । बैठक में स्थानीय समस्या एवं समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान क्षेत्र में चल रहे योजनाओं की समीक्षा भी की गई। जयपाल सिंह ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में संगठन को मजबूत एवं स्थानीय समस्याओं को समाधान को लेकर पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो के निर्देश पर ग्रामीण इलाकों में आजसू पार्टी चुल्हा प्रमुखों की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चूल्हा प्रमुख पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं में है। जिनके माध्यम से ही हर परिवार तक पहुंच रुक उनके समस्याओं का समाधान किया जाता है। उन्होंने मौजूद चुला प्रमुख से अपने दायित्व को प्रती सजग रहने एवं गांव के समस्याओं का समाधान पर तत्परता से कार्य करने का निर्देश दिया। इस मौक पर, मंटू महतो, राजीव मांझी, मिथिलेश महतो, दिनेश महतो, अंबिका देवी, तरनी मांझी, हरिदास राय,दिलीप महतो, पुनीता देवी, भगवान दास, पुस्तम महतो, सुनील गोस्वामी, भरत महतो, भांगड़ी नायक, हारून मोमिन, रजौली मोमिन समेत स्थानीय चुल्हा प्रमुख उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم