GA4-314340326 82 राजस्व गांवों से मिटटी संग्रहित किया, सीता फल का पौधा रोपा

82 राजस्व गांवों से मिटटी संग्रहित किया, सीता फल का पौधा रोपा

82 गांव से सग्रहित मिटटी
angara(ranchi)  “मेरी माटी मेरा देश” अभियान को लेकर सोमवार को अनगड़ा प्रखंड मुख्यालय में माटी का वंदन वीरों का अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड के सभी 21 पंचायतों के 82 राजस्व गांवों से ग्रामप्रधानों के माण्यम से पवित्र मिटटी का संग्रह कर मुख्यालय लाया गया। संग्रहित मिटटी को दिल्ली भेजा जाएगा। 
अनगड़ा बीडीओ ने की सीता फल का पौधरोपण
पौधरोपण करते बीडीओ उत्तम प्रसाद
अनगड़ा बीडीओ उत्तम प्रसाद ने प्रखंड मुख्यालय परिसर में सीता फल का पौधरोपण किया। कार्यक्रम का नेतृत्व अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव ने की। शपथ ग्रहण कर पांच प्रण लिया गया। इस अवसर पर बीडीओ अनगड़ा उत्तम प्रसाद, बीपीओ अवनीन्द्र कुमार, सांसद प्रतिनिधि कामेश्वर महतो, शिवदास गोस्वामी, कृष्णा मुण्डा, लोकनाथ पाहन, कविता देवी सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم