GA4-314340326 राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

खुशी मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता
silli(ranchi)  सिल्ली: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद शुक्रवार को सिल्ली प्रखंड कांग्रेस पार्टी कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष कार्तिक चन्द्र महतो के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई बांट कर खुशी जाहिर की। ज्ञात हो कि  सुप्रीम कोर्ट ने एक अंतरिम आदेश में ‘मोदी सरनेम’ मानहानि मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी है। रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस के वरीय उपाध्यक्ष नागेन्द्र नाथ गोस्वामी ने इसे लोकतंत्र की जीत बताते हुए कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ साजिश नाकामयाब हुई है। ये सत्य की जीत है। इस मौके पर जिला सचिव नागेश्वर महतो,  सिल्ली प्रखंड कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष निशाकर महतो, मनीराम दास, गुहिराम महतो, बलराम महतो, पिनाकी बनर्जी, प्रकाश मुंडा, निताई महतो ,राबिन प्रामाणिक, तापस पोद्दार, मो. शाकिर उद्दीन, मनोज यादव, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم