GA4-314340326 कुटे मुखिया का निधन, पंचायत में शोक की लहर

कुटे मुखिया का निधन, पंचायत में शोक की लहर

दिवंगत मुखिया बालमती देवी
angara(ranchi)  कुटे पंचायत की मुखिया बालमती देवी(40वर्ष) का मंगलवार को रिम्स में ईलाज के दौरान निधन हो गया। सोमवार को पेट में दर्द की शिकायत के बाद उन्हे विकास नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। वहां से बेहतर ईलाज के लिए उन्हे रिम्स रेफर कर दिया गया था। उनके आकस्मिक निधन की खबर फैलते ही पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई। उनका शव  पहुंचते ही पंचायत के लोगों के अतिरिक्त अन्य परिचितों की भीड़ उनके कुटे स्थित आवास में जमा होने लगी। उनके निधन पर जिला परिषद सदस्य अनगड़ा राजेन्द्र शाही मुण्डा, जिला परिषद सदस्य ओरमांझी सरिता देवी, कांके प्रमुख सोमनाथ मुण्डा, ओरमांझी प्रमुख अनुपमा देवी, उपप्रमुख रिजवान अंसारी, पंचायत समिति सदस्य आमीर हमजा अंसारी, पूर्व उप प्रमुख मुंतजीर अहमद रजा, नाजरिन परवीन, तुलसी खरवार, रमेश उरांव, मुस्लिम फैजी, खलिक खान, नजीर खान, पूर्व मुखिया सुनीता देवी, नवागढ़ मुखिया भुवनेश्वर बेदिया आदि ने शोक व्यक्त किया है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم