GA4-314340326 दीपांकर भटटाचार्य ने कहा भाजपा सरकार देश को गुलामी को ओर ले जा रही है।

दीपांकर भटटाचार्य ने कहा भाजपा सरकार देश को गुलामी को ओर ले जा रही है।

रैली में शामिल दीपांकर भटटाचार्य
rahe(ranchi) किसान आंदोलन के जननेता कामरेड खुदीराम मुंडा के 12 वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को भाकपा माले पाँचपरगना कमिटि ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित  कर संकल्प सभा किया। राहे चौक से गोमदा चौक स्मारक स्थल तक रैली निकाली गयी। खुदीराम मुंडा के प्रतिमा पर मर्ल्यापण और दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि के साथ संकल्प सभा की शुरुआत की गई। सभा की  संचालन जगमोहन महतो ने किया। संकल्प सभा को संबोधित करते हुए माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भटाचार्य ने कहा कि मोदी की भाजपा सरकार देश को गुलाम बनाने की ओर है। खुलेआम महिलाओं पर अत्याचार हो रहे है।देश मे मंहगाई से भी विकट समस्या होने वाली है। भाजपा सरकार संविधान को बदलने की तैयारी कर रही है। देश मे महिला सुरक्षित नही है। आदिवासी-दलित सुरक्षित नही है,ओर मोदी जी जाति और धर्म पर लड़ाई करवा कर जनता को चुनौती देते है कि हम फिर से प्रधानमंत्री बन रहे है तुम्हें जो करना है करो हम तो राजा बन कर रहेंगे।इन्होंने सरकार की कॉरपोरेट नीति पर जम कर लताड़े ओर आह्वान किये की मोदी हटाओ, देश बचाओ। राज्य सचिव मनोज भक्त ने कहा कि - खुदीराम मुंडा जन आंदोलन के नेता थे। 80 के दशक में किसान गरीब मजदूर के  आंदोलन के अग्रणी नेता रहे है।  इन्होंने केंद्र सरकार पर जम कर आलोचना किये। रामेश्वर मुंडा,ओर बासुदेव यादव ने जनवादी गीत प्रस्तृत किये। सभा में भुनेश्वर केवट, अमलकांत महतो, बसंती देवी, दिलीप मांझी, दामोदर प्रजापति, छोटेलाल महतो आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم