GA4-314340326 सिल्ली से भक्तों का जत्था बाबा धाम के लिए हुआ रवाना सिल्ली

सिल्ली से भक्तों का जत्था बाबा धाम के लिए हुआ रवाना सिल्ली

देवघर रवाना होते कांवरियें
silli(ranchi)  देवघर में बाबा बैद्यनाथ की जलाभिषेक के लिए 12 सदस्यीय भक्तों का जत्था बुधवार को रवाना हुआ। सिल्ली स्टेडियम के समीप स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करने के पश्चात जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ। गुरुवार को  बाबा की नगरी देवघर धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करेंगे। जत्था का नेतृत्व कर रहे संतोष कोइरी एवं रिंकू महतो ने बताया कि बाबा धाम में जलाभिषेक के बाद सभी श्रद्धालु  बशुकीनाथ, तारापीठ आदि जगहों पर पहुच कर पूजा अर्चना व दर्शन करेंगे। देवघर जाने वालो में गुड्डू गोस्वामी, संतोष कोइरी, रिकु महतो, पंकज साहू, भरत देव साय, संजय महतो, निखिल कुमार, सुरेश मुंडा, सोनू कोइरी, छोटु महतो, गांधी कोइरी, मनोज महतो आदि शामिल हैं।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم