GA4-314340326 चूल्हा प्रमुख आजसू पार्टी के आधारस्तंभ: सिल्ली आजसू अध्यक्ष रवीन्द्र करमाली

चूल्हा प्रमुख आजसू पार्टी के आधारस्तंभ: सिल्ली आजसू अध्यक्ष रवीन्द्र करमाली

चूल्हा प्रमुख की बैठक में उपस्थित सदस्य
Silli (Ranchi) आजसू पार्टी सिल्ली नगर के ग्राम प्रभारियों ने रविवार को छाता टांड बस्ती में चूल्हा प्रमुखों के साथ बैठक की। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र करमाली एवं ग्राम प्रभारी निर्मल मंडल उपस्थित हुए। बैठक में क्षेत्र विकास एवं एवं स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की गई। रविन्द्र करमाली ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में संगठन की मजबूती एवं स्थानीय समस्याओं को समाधान को लेकर पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो के निर्देश पर विधानसभा के सभी गांवों में आजसू पार्टी चुल्हा प्रमुखों की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चूल्हा प्रमुख पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं में है। जिनके माध्यम से ही हर परिवार तक पहुंच रुक उनके समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। उन्होंने मौजूद चुल्हा प्रमुख से अपने दायित्व को प्रती सजग रहने एवं गांव के समस्याओं का समाधान पर तत्परता से कार्य करने का आग्रह किया। मौके पर परिमल रजक, लखी चरण नायक, विष्णु रजक, विजय कोइरी, परमेश्वर करमाली, शिबू करमाली फलारी करमाली, विशेश्वर करमाली, बादल करमाली, छोटू करमाली, विजय रजक, आशुतोष करमाली, जयंती देवी, संजू देवी चंपा देवी, मीना देवी, निधि देवी, भगवती देवी, दसवीं देवी एवं महिला समिति के सदस्य एवं आजसू कार्यकर्ता उपस्थित थे 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم