GA4-314340326 सांसद संजय सेठ ने कहा मजहबी व नफरती मानसिकता के कारण हुआ देश का विभाजन

सांसद संजय सेठ ने कहा मजहबी व नफरती मानसिकता के कारण हुआ देश का विभाजन

विभाजन विभिषिका दिवस में उपस्थित सांसद संजय सेठ
angara(ranchi) भाजपा रांची जिला ग्रामीण के द्वारा सोमवार को गोंदलीपोखर में विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इसमें संगोष्ठी व भारत विभाजन को लेकर प्रदर्शनी लगाई गई। मुख्य अतिथि रांची सांसद संजय सेठ, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, पूर्व विधायक जीतूचरण राम, भाजपा महिला मोरचा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशिभूषण भगत थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो ने की। संजय सेठ ने कहा कि देश के इतिहास में 14 अगस्त की तिथि कभी न भूलने वाली तिथि है। आज ही के दिन मजहबी और नफरती मानसिकता ने भारत का दु:खद विभाजन किया, जिसके दुष्परिणाम स्वरूप असंख्य देश वासियों ने यातनाएं झेलीं और अपनी जान गंवाई। रामकुमार पाहन ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के कारण कांग्रेस ने देश का विभाजन कराया। विभाजन की राजनीति में लाखों लोग पाकिस्तान गये, जिनका आज अस्तित्व खत्म हो गया। कांग्रेस की बांटो और राज करो की राजनीति आज भी जारी है। कांग्रेस पार्टी ने देश को भाैगोलिक, सामाजिक, जातिगत, राजनितिक, सांस्कृतिक रूप से लगातार आज भी टुकड़ों में बांटने का काम कर रही है। इस अवसर पर विनोद सिंह, सन्नी टोप्पो, रामसाय मुंडा, राजन साहू, मानकी राजेंद्र शाही, मनोज कुमार चौधरी, नरेंद्र कुमार, प्रीतम साहू, प्रमोद सिंह, मुन्नी मुंडा, मनोज राम, लालेश्वर महतो, कमलेश राम, नेहा सिंह, संजीव तिवारी, सत्यदेव मुंडा, रामनाथ महतो, सुनील महतो, अजय महतो, ठानो मुंडा, रितेश उरांव सहित अन्य शामिल थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم