GA4-314340326 20 सितंबर को कुरमी समाज मुरी में अनिश्चितकालीन रेल रोकेगा

20 सितंबर को कुरमी समाज मुरी में अनिश्चितकालीन रेल रोकेगा

कुरमी समाज की बैठक में शामिल शीतल ओहदार
angara(ranchi)  कुरमी/ कुड़मी विकास मोरचा रांची जिला समिति के सदस्यों की बैठक शुक्रवार को लुपुंग पंचायत सचिवालय में हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सोनेलाल महतो ने की। मुख्य अतिथि केन्द्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार थे। बैठक में 20 सितंबर 2023 को प्रस्तावित अनिश्चितकालीन रेल टेका आंदोलन की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पंचायत प्रभारियों का मनोनयन किया गया। शीतल ओहदार ने बताया कि 20 सितंबर को रेल टेका चक्का जाम ऐतिहासिक होगा। मुरी जंक्शन पर लाखों की संख्या में पूरे राज्य के कोने कोने से कुरमी समाज के लोग शामिल होंगे। जबतक भारत सरकार हमारी मांगों पर संज्ञान नही लेती है हमलोग अनिश्चितकाल के लिए रेलवे ट्रैक पर बैठेंगे। इन्होंने बताया कि कोल्हान प्रमंडल से प्रखंड स्तर पर तैयारी चल रही है। प्रत्येक प्रखंड से हजारों की संख्या में मुरी जंक्शन पहुंचेंगे। इस अवसर पर अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष अजीत महतो, सचिव दीपक महतो, साहेबराम महतो, राजेश महतो, बाबुराम महतो, लगनलाल महतो, लक्ष्मण  महतो, सुप्रेश महतो, आशाराम महतो, गौरी महतो, बीरबल महतो, किशोर महतो, लबू महतो, कैलाश महतो, बसंत चौधरी, चंदन महतो, रंजन महतो सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم