GA4-314340326 भारतीय कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन में संस्कार भारती लगातार प्रयासरत

भारतीय कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन में संस्कार भारती लगातार प्रयासरत

संस्कार भारती  की बैठक में उपस्थित लोग
silli(ranchi)  संस्कार भारती की एक बैठक रविवार को सिल्ली के ड्रामेटिक क्लब परिसर में आयोजित की गई। बैठक में संस्कार भारती के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. सुशील अंकन ने संस्कार भारती के बारे बताते हुए कहा कि संस्कार भारती एक अखिल भारतीय संस्था है। यह देश भर के प्रत्येक राज्य में भारतीय कला संस्कृति एवं कलाकारों के हित में काम करती है। भारतीय कलाओं के संरक्षण, संवर्धन एवं  कलाकारों के हित में वर्ष भर नियमित कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। आधुनिकता के इस दौड़ में कई लोक कलाएं लुप्त होने के कगार पर है तो कई आज दम तोड रही है। 

राष्ट्र एवं समाज के हित में भारतीय कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में संस्कार भारती लगातार प्रयासरत

राष्ट्र एवं समाज के हित में भारतीय कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में संस्कार भारती लगातार प्रयासरत है। संस्कार भारती के प्रांतीय महासचिव संजय श्रीवास्तव ने भी अपने विचार रखे। बैठक में संस्कार भारती के रांची जिला ग्रामीण इकाई के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई। पहले चरण में सिल्ली के विष्णु गिरि को संयोजक बनाया गया। प्रांतीय अध्यक्ष डॉ सुशील अंकन ने इसकी विधिवत घोषणा की। उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामीण इकाई के बाकी के पदाधिकारियों का चयन एवं उनके दायित्वों की घोषणा अगले बैठक में की जाएगी। इससे पूर्व  प्रखंड के विभिन्न गांव से आए लोक कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। झूमर, भादुरिया, पंच परगनिया गीत समेत कई प्रकार के कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई।  बैठक में राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंहदेव, रुद्राक्ष सिंहदेव, कृष्ण चरण कोइरी, ठाकुरदास कोइरी, लाल मोहन बड़ाइक, हरिराम लोहरा, रघुनाथ महतो, कंचन सोनार, दिलीप कुमार दे,  रंजीत चंद्रा, नरोत्तम गोराई, सरोज सिंह, दशरथ महतो, विनय चक्रवर्ती समेत दर्जनों कलाकार मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم