GA4-314340326 डुमरी विधानसभा उपचुनाव में आजसू की यशोदा देवी ही लड़ेंगी

डुमरी विधानसभा उपचुनाव में आजसू की यशोदा देवी ही लड़ेंगी

 

आजसू पार्टी की उम्मीदवार यशोदा देवी।

Dumri By-election: झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यालय में रविवार को हुई एनडीए की बैठक में डुमरी विधानसभा उपचुनाव में आजसू पार्टी की यशोदा देवी को उम्मीदवार बनाने की औपचारिक घोषणा की गई। साथ ही, यह भी निर्णय लिया गया कि रामगढ़ उपचुनाव की तरह डुमरी उपचुनाव में भी भाजपा और आजसू पार्टी साझा रणनीति बना कर चुनाव लड़ेंगे। चुनावी कैंपेन में प्रदेश भाजपा अपनी पूरी ताकत झोंकेगी। इस उपचुनाव को जीतने के लिए भाजपा स्थानीय स्तर पर अपने कार्यकर्ताओं को आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर रणनीति के तहत काम करने का निर्देश दिया। बैठक में भाजपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेई, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह समेत बड़े नेता उपस्थित थे। दूसरी ओर, आजसू पार्टी की ओर से केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो, लंबोदर महतो आदि उपस्थित थे।

इसे जरूर पढ़ें, novbhaskar ने अपने पाठकों को पहले ही बता दिया था... 



Stamp on novbhaskar's news: AJSU's Yashoda Devi will contest in Dumri assembly by-election

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم