GA4-314340326 मिशन-2024 की तैयारी को लेकर भाजपा रांची जिला कमेटी की रणनीतिक बैठक

मिशन-2024 की तैयारी को लेकर भाजपा रांची जिला कमेटी की रणनीतिक बैठक

कांके में भाजपा की बैठक
Ranchi : भारतीय जनता पार्टी रांची जिला ग्रामीण की एक बैठक मंगलवार को जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार महतो की अध्यक्षता में कांके विधायक समरीलाल के आवास में हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक के बाद भाजपा के सभी सदस्य जेल मोड स्थित शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। मुख्य रूप से भाजपा रांची ग्रामीण जिला प्रभारी बिनोद सिंह, ग्रामीण जिला महामंत्री नरेंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष प्रभुदयाल बड़ाईक, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र शाही मानकी, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, धीरज कुमार महतो, जिला मंत्री नेहा सिंह, लक्ष्मण साहू, मुन्नी मुंडा, मीडिया प्रभारी रामकुमार दुबे, संजीव तिवारी, आईटी सेल संयोजक सुधाकर चौबे, सोशल मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष ठानो मुंडा शामिल हुए।  

मिशन 2024 में हर कार्यकर्ता को अपना अपना बूथ जीतना ही होगा, तभी हैट्रिक लगेगी: रामसाय 

बैठक के बारे में जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुण्डा ने बताया कि मिशन 2024 की तैयारी को लेकर बैठक रखी गई थी। इसमें आगामी कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया। संगठन की मजबूती व केन्द्र की मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ कैसे मिले इसपर चर्चा की गई। रामसाय मुण्डा ने बताया कि मिशन 2024 की तैयारी को लेकर भाजपा का हर एक कार्यकर्ता जीन-जान से लगा हुआ है। लगातार तीसरी बार केन्द्र में मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बननी तय है। जनता का आपार समर्थन मिल रहा है। मिशन 2024 में हर कार्यकर्ता को अपना अपना बूथ जीतना ही होगा। तभी हैट्रिक लगेगी।  

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم