GA4-314340326 विस में झारखंड की आवाज बने सुदेश महतो: आमया

विस में झारखंड की आवाज बने सुदेश महतो: आमया

सुदेश महतो से मिलते आमया के सदस्य
angara(ranchi) आल मुस्लिम यूथ एसोसिएशन (आमया) का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को आजसू पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो से उनके रांची स्थित आवास में मिला। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एस अली कर रहे थे। एस अली ने कहा कि संपन्न हुए विस सत्र में सुदेश कुमार महतो झारखंड की आवाज बने हुए थे। हर विषय पर बेबाक व तार्किक तरीके से जनसमस्याओं को रखा। छात्र हित व झारखंड हित मे विधानसभा में बात रखने के लिए केंद्रीय अध्यक्ष को बधाई। सुदेश महतो द्वारा पूछे गये अनेक प्रश्नों का उत्तर देने में राज्य सरकार हलकान रही। महागठबंधन सरकार से जो प्रश्न किए है वो इनकी दूरगामी सोच को दर्शाता है झारखंड की जनता को एक बार इन्हें झारखंड को सजाने संवारने का मौका देना चाहिए।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم