GA4-314340326 हेसातू के दुबलाबेड़ा में ग्रामीणों ने लिया देशभक्ति का संकल्प

हेसातू के दुबलाबेड़ा में ग्रामीणों ने लिया देशभक्ति का संकल्प

स्वतंत्रता दिवस पर शामिल बच्चें
angara(ranchi) हेसातू पंचायत के दुबलाबेड़ा में मंगलवार को 77वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुखिया अनिता बारला ने ध्वजारोहण किया। इसमें आसपास के गांव से काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। ध्वजारोहण के बाद सभी ने देशसेवा कस संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन किशोर बेदिया ने किया। किशोर बेदिया ने बताया कि गांव के लोगों में देशभक्ति की भावना को जगाने के लिए संकल्प कराया गया। हमारे लिए सर्वप्रथम देश है। हाल के समय में लोगों में देश भक्ति की भावना बलवती हुई है। इस अवसर पर उपमुखिया चरण बेदिया, पूर्व मुखिया राजेश पाहन, बैजनाथ बेदिया, राजकुमार बेदिया, श्यामसुंदर  बेदिया, शिवनारायण मुंडा, जोगेंद्र बेदिया, सुभाराम बेदिया, विजय बेदिया, प्रमोद बेदिया, अमित बेदिया, अंजली देवी, गिरीबाला देवी, मालो कुमारी, कुमारी देवी सहित अन्य उपस्थित थे। 

वीडीओ देखे: 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم