GA4-314340326 वुशु खिलाड़ी त्रिलोचन बेदिया ने राष्ट्रीय पशु प्रतियोगिता में कांस्य जीता

वुशु खिलाड़ी त्रिलोचन बेदिया ने राष्ट्रीय पशु प्रतियोगिता में कांस्य जीता

खिलाड़ियों से मुलाकात करते सुदेश कुमार महतो
silli(ranchi) सिल्ली वुशू एकाडमी के प्रशिक्षु त्रिलोचन बेदिया ने 22 वीं राष्ट्रीय पशु चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एकाडमी के कोच वाहिद अली ने बताया कि  बिहार के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स  पटना में 6 से 11 अगस्त तक आयोजित 22 वीं राष्ट्रीय वूशु चैम्पियनशिप में  त्रिलोचन बेदिया ने कांस्य पदक हासिल किया है।  सिल्ली स्टेडियम परिसर में शनिवार को एकाडमी के संरक्षक सह स्थानीय विधायक सुदेश कुमार ने त्रिलोचन बेदिया को उनके इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर सुनील सिंह, संजय सिद्धार्थ, लक्ष्मण महतो, मुखिया सीमा कुमारी गोंझु, शर्मिला कुमारी, भरत मुंडा, लालू उरांव, सोमरा मांझी समेत कई लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم