GA4-314340326 सिल्ली में आजसू पार्टी ने शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया

सिल्ली में आजसू पार्टी ने शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया

श्रद्धासुमन अर्पित करते गोमिया विधायक लंबोदर महतो
 Silli (Ranchi): सिल्ली मेंआजसू पार्टी द्वारा मंगलवार को शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि गोमीया विधायक  एवंं कार्यकर्ताओं ने सिल्ली झारखंड मोड़ स्थित शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर लम्बोदर महतो ने कहा कि आज ही वो ऐतिहासिक दिन है जब हमने  झारखंड के युवाओं को गोलबंद करने वाले अपने नेता को खोया था। उनकी शहादत झारखंड राज्य के गठन का आधार बना। आज आजसू पार्टी पुरे प्रदेश में झारखंड के लिए दूरगामी सोच रखने वाले इस नेता को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

निर्मल महतो के शहादत पर बना झारखंड: गोमिया विधायक लंबोदर महतो

श्रद्धासुमन के दौरान उपस्थित आजसू के सदस्य
इस मौके पर  समाजसेवी श्याम सुंदर महतो ,आजसू पार्टी के केंद्रीय नेता जयपाल सिंह, सुनील सिंह, संजय सिद्धार्थ, सुशील महतो, अशोक सिंह , चित्तरंजन महतो, गौतम कृष्ण साहू  जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, उप प्रमुख आरती देवी, लक्ष्मण महतो, सबिता रानी, शेखा देवी, रविंद्र करमाली, निर्मल मंडल, भरत देव साय, बुद्धेश्वर महतो, लक्षण महतो, शिवशंकर प्रसाद, डबलु महली समेत आजसू पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم