GA4-314340326 और राज्यसभा सदस्य मांदर लेकर झूमने लगे

और राज्यसभा सदस्य मांदर लेकर झूमने लगे

angara(ranchi) लुपुंग पंचायत अंतर्गत महासिद्ध शक्तिपीठ बाहेया खक्सीगढ़ा में आयोजित श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ दुर्गा पाठ का मंगलवार को भक्ति मेला के साथ समापन हुआ। भक्ति मेला में धार्मिक अनुष्ठान के अलावा खोहड़ा नाच व रेखा पांडे ग्रुप द्वारा भक्ति संगीत कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य प्रो. आदित्य प्रसाद साहू ने मेला को संबोधित करते हुए कहा कि मां के आशीर्वाद से हमें निरंतर विकास की ओर अग्रसर होना है। मां की भक्ति से ही शक्ति मिलती है। मौके पर उन्होंने यहां प्रतिक्षा भवन बनवाने की घोषणा की। मेला में पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, पुर्व विधायक रामकुमार पाहन सांस्कृतिक टीमों के साथ ढोल नगाड़े बजाकर झुमे। इस अवसर पर भाजपा नेता अमरनाथ चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो, मानकी राजेन्द्र शाही, रामसाय मुंडा, मनोज चौधरी, सत्यदेव मुंडा, सुनील महतो, वीरेंद्र सिंह भोगता, मुखिया शांति देवी, पंसस कुंती देवी, राजेन्द्र महतो, जगेश्वर महतो, राजु प्रमाणिक, बनमाली महतो सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم