GA4-314340326 अनगड़ा कांग्रेस को दो हिस्सों में बांटा, बरतू मुण्डा पश्चिमी व विजय खलखो अनगड़ा पूर्वी के बने अध्यक्ष

अनगड़ा कांग्रेस को दो हिस्सों में बांटा, बरतू मुण्डा पश्चिमी व विजय खलखो अनगड़ा पूर्वी के बने अध्यक्ष

 angara(ranchi) अनगड़ा प्रखंड कांग्रेस कमिटि के सदस्यों की बैठक सोमवार को अनगड़ा डाकबंगला में हुई। इसकी अध्यक्षता बरतू मुण्डा ने की। मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष मुमताज खान थे। निर्णय हुआ कि संगठन का चुनाव होने तक अनगड़ा प्रखंड को संगठन की मजबूती के लिए दो भागों में बांटकर अध्यक्ष का मनोनयन किया गया। अनगड़ा पश्चिमी का कांग्रेस अध्यक्ष सालहन निवासी बरतू मुण्डा अनगड़ा पूर्वी का अध्यक्ष जोन्हा निवासी विजय खलखो को बनाया गया। निर्णय हुआ कि 6 दिसंबर को होनेवाले कार्यक्रम में पंचायत व प्रखंड स्तर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। मुमताज खान ने बताया कि संगठन को चुस्त दुरूस्त बनाने के लिए अनगड़ा प्रखंड को सांगठनिक दृष्टिकोण से दो भागों में बांटा गया है। अनगड़ा पश्चिमी में खिजरी विस के 16 पंचायत व अनगड़ा पूर्वी में सिल्ली विस के पांच पंचायत शामिल होगा। बैठक में मुख्य रूप से विश्राम महतो, फारूख खान, मुन्ना मुण्डा, शफीक अंसारी, छोटेलाल महतो, शमशाद अंसारी, इरफान अंसारी, राजदेव पाहन, शनिचरवा पाहन, नईम अंसारी, शमीम खान, कृष्णा महली, तिवारी भोगता, संतोष राम आदि उपस्थित थेl

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم