GA4-314340326 आटो और ट्रैक्टर की टक्कर, महिला मजदूर घायल

आटो और ट्रैक्टर की टक्कर, महिला मजदूर घायल

angara(ranchi)  गेतलसूद-हुंडरू फॉल मार्ग के बरवाटोली के समीप गुरूवार की शाम छह बजे एक ऑटो और ट्रैक्टर की सीधी टक्कर होने से ऑटो चालक समेत ऑटो में सवार छह महिला मजदूर घायल हो गया। घायलों में सिकिदिरी थाना क्षेत्र के सोसो निवासी आटो चालक राजीव कुमार, खक्सीटोली निवासी तारा देवी पति श्याम सुंदर भोगता, आश्रिता देवी पति निर्मल भोगता, सुमित्रा देवी पति जगन्नाथ बेदिया, भुकभुकिया निवासी पैरो देवी, राजाबांध निवासी नंदन देवी (पति बलय मुंडा ) और उसकी पुत्री चान्दनी कुमारी (16) शामिल है। राजीव का पैर टूट गया जबकी तारा देवी के सिर में गंभीर चोट लगी है। घटना के समय राजीव कुमार अपने आटो में छह महिला मजदूरों को लेकर गेतलसूद से नवागढ़ पंचायत के विभिन्न गांव में छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान बरवाटोली के समीप विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर से सीधी टक्कर हो गई। इस घटना में ऑटो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم