GA4-314340326 भाजपा नामकुम अध्यक्ष ने अनगड़ा में बांटा कंबल व साड़ी

भाजपा नामकुम अध्यक्ष ने अनगड़ा में बांटा कंबल व साड़ी

angara(ranchi)  लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए भाजपा खिजरी मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडा ने अनगड़ा प्रखंड के लुपुंग, पितरोल, महली टोला, लुपुंग ढीपा में रविवार को कंबल वितरण किया। इस दौरान लगभग 100 लोगों के बीच कंबल एवं साड़ी वितरण किया। मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडा ने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान चयनित लाभुकों को ही कंबल वितरण किया गया। जिससे कई जरुरतमंदों को कंबल नहीं मिला। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए मंडल अध्यक्ष के सहयोग से कंबल वितरण कराने की अपील की। बताया कंबल एवं साड़ी प्राप्त करने वालों में ज्यादातर बुजुर्ग एवं दिव्यांग ग्रामीण शामिल थे। उन्होंने बताया कि नामकुम, अनगड़ा एवं ओरमांझी प्रखण्ड में लगातार कार्यक्रम चलाकर कंबल एवं साड़ी वितरण किया जाएगा। मौके पर रवि सागर, चंचल करमाली, पंचायत समिति सदस्य कुंती कुमारी, उपमुखिया शर्मिला कुमारी, रंजीत महतो, रमेश महतो, संदीप मंडल आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم