GA4-314340326 अनगड़ा में अपने ही अधिकारियों के खिलाफ प्रमुख व उपप्रमुख ने किया विरोध प्रदर्शन

अनगड़ा में अपने ही अधिकारियों के खिलाफ प्रमुख व उपप्रमुख ने किया विरोध प्रदर्शन

विरोध प्रदर्शन करते प्रमुख व उपप्रमुख
angara(ranchi) अपने ही अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार व लालफीताशाही के खिलाफ मंगलवार को अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव व उपप्रमुख जयपाल हजाम ने अनगड़ा प्रखंड के सभी 23 पंचायत समिति सदस्यों के साथ मिलकर प्रखंड मुख्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया।  प्रखंड सह अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार तथा अधिकारियों व कर्मचारियों के लालफीताशाही रवैये के विरोध में प्रखंड के विभिन्न पंचायत समिति विरोध प्रदर्शन किया। अपने ही अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन अनगड़ा प्रखंड प्रमुख के द्वारा किया जाने वाला यह पहला मामला है। विरोध प्रदर्शन से पूर्व प्रमुख व उपप्रमुख ने अनगड़ा प्रखंड के सभी पंचायत समिति सदस्यों के साथ मिलकर प्रखंड अंतर्गत सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया। सीओ सह बीडीओ, सीआई, राजस्व उपनिरीक्षक, पंचायत सचिव, जनसेवक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी 12 बजे तक प्रखंड मुख्यालय नहीं पहुंचे थे। अधिकारियों व कर्मचारियों की अनुपस्थिति से नाराज होकर प्रमुख सभी पंसस के साथ मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन करने लगे। मौके पर दिलीप बेदिया, जोन तिग्गा, मकर सिंह मुंडा, कुंती देवी, फाल्गुनी शाही, मंदरा मुंडा, जानकी देवी, सारणी देवी, तन्नु कच्छप, संयोती देवी, बिनोद रजवार, बाबी देवी, कृष्णा महतो, सावित्री देवी सहित अन्य उपस्थित थे।

प्रमुख दीपा उरांव
प्रमुख दीपा उरांव ने कहा कि अधिकारियों व कर्मचारियों का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है। यहां की स्थिति से उपायुक्त को अवगत कराया जायेगा। मंगलवार को प्रखंड दिवस होने के बावजूद कोई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित नही है। जबकी आज के दिन सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को जनता के कार्य हेतू मुख्यालय में रहना अनिवार्य है। सभी के अपने अपने अलग अलग बहाने है। 
उपप्रमुख जयपाल हजाम
उपप्रमुख जयपाल हजाम ने कहा कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। बगैर चढ़ावा दिये यहां कोई काम नहीं होता है। अधिकारी व कर्मचारी कभी भी समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते है।  

सीओ सह बीडीओ कहा सभी समय पर पहुंचे है। 

सीओ सह बीडीओ राजू कमल ने बताया कि हाईकोर्ट के काम से रांची गया हुआ था। साथ ही सभी कर्मचारी पर समय पर कार्यालय पहुंच गये थे। अब इस मामले में प्रमुख क्या बोल रही है वही बता सकते है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم