angara(ranchi) चमघटी शिव मंदिर निर्माण को लेकर ग्रामीणों की रविवार को मंदिर परिसर में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता राजेश महतो ने की। निर्णय हुआ की जनसहयोग से चमघटी में भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। दो हजार रूपये प्रति चूल्हा सहयोग राशि निर्धारित की गई। मंदिर निर्माण के लिए एक समिति का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पूर्व मुखिया मोतीराम मुण्डा, उपाध्यक्ष शिवा महतो, सचिव कृष्णमोहन महतो, सहसचिव पप्पू महतो उर्फ निरंजन, कोषाध्यक्ष राजेश महतो, संरक्षक अर्जुन बेदिया, उमेश महतो, धरमनाथ पाहन, पारसनाथ उरांव, मोहन महतो, महावीर महतो, दिनेश महतो, शिवचरण महतो, संजय महतो को बनाया गया।
पूर्व मुखिया मोतीराम मुण्डा बने मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.